लक्ष्य स्पष्ट रखें, हर दिन सफलता की ओर बढ़ाएं एक कदम : अंजली
गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के कंप्यूटर विभाग की ओर से बीसीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए बुधवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंजली चौधरी ने कहा कि सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए उसे प्राप्त करने की दिशा में प्रतिदिन ईमानदारी से प्रयास करें। कार्यक्रम में बीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन कंप्यूटर विभाग की सहायक आचार्य अंजली चौधरी ने किया, जबकि संचालन कंप्यूटर विभाग की प्रभारी अर्पिता सिंह ने किया। इस मौके पर कंप्यूटर विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.