शामली, मई 16 -- शामली। जनपद में गेहूं खरीद अभियान निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले काफी धीमी गति से चल रहा है। शासन द्वारा जिले को 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अब तक केवल 10872.66 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। यह लक्ष्य का आधा भी नहीं है। जिले में किसानों की सुविधा के लिए 29 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सभी केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर ठंडे पानी, बैठने के लिए छाया, कुर्सियों समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बावजूद खरीद की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार गेंहू खरीद में करीब 10 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। बता दे कि जिले ...