सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला परिवहन विभाग ने लक्ष्य से अधिक राजस्व हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विभाग को 58 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध 69 करोड़ 2 लाख 53 हजार 825 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा विभिन्न चालानों से करीब 6 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया, जिससे कुल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। डीटीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यह सफलता पारदर्शी कार्यप्रणाली, प्रभावी कर वसूली और डिजिटल सेवाओं के विस्तार का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के समन्वित प्रयास और नियमित निगरानी से लक्ष्य को पार करना संभव हुआ। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान में एडीटीओ, एमवीआई व अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन दस्तावेजों की जांच में सख्ती बरती गई, ज...