बर्मिंघम, मार्च 5 -- भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज लक्ष्य ने बेहद तेज और आक्रामक खेल दिखाते हुए रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ी रह चुके लोंग को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में 21-19, 21-23, 21-10 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट के 2022 सत्र के उपविजेता रह चुके लक्ष्य अब क्वार्टर फाइनल में चीन के छठी वरीयता प्राप्त ली शी फेंग या आयरलैंड के न्हात गुयेन में से किसी एक से भिड़ेंगे। विश्व चैंपियनशिप (2021) के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य इससे पहले लोंग के खिलाफ खेले तीनों मैचों में हार का सामना कर चुके थे। वह पहले गेम की शुरुआत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.