आगरा, मार्च 22 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव भुजपुरा में शनिवार को लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर आयकर विभाग देहरादून अमरपाल सिंह लोधी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कमिश्नर सुशील प्रकाश शाक्य आगरा रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव है और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलना बेहद आवश्यक है। इस दौरान करीब 250 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में योगदान देने वाले 100 बुजुर्गों को भी सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की। मंच का संचालन लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी डा. चन्द्रशेखर शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक गौरव शाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.