फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। अप्रैल में आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागाार में बैठक ली। इस बैठक में निर्देश दिये गये कि अक्तूबर 2025 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जिन विभागों ने लक्ष्य हासिल नहीं किया था वह इस बार बेहतर तरीके से काम करें। इन सभी विभागों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिये। आगामी अभियान से संबंधित विभागों की उपलब्धियों में अपेक्षित सुधार न होने पर नाराजगी जतायी गई है। कहा कि सुधार नहीं पाया जाता है तो प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.