बक्सर, अप्रैल 13 -- फोटो संख्या- 08, कैप्सन- सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रमंडल बक्सर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेते कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बिजली कंपनी कार्यालय परिसर में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए मिलन समारोह आयोजित की गई। अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 मीटर रीडरों, 05 कार्यपालक सहायकों और 08 बिलिंग पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं अलग-अलग डिविजन के कनीय अभियंताओं ने अपने क्षेत्र के फील्ड स्टाफ को गमछा देकर स्वागत किया। कार्यपालक अभियंता ने पिछले वित्तीय वर्ष के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- ...