मेरठ, अप्रैल 7 -- जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रतिज्ञा और आत्मविश्वास सबसे बड़ी शक्ति है। यह प्रेरणादायक संदेश सोमवार को परमवीर चक्र योगेंद्र सिंह यादव ने शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक प्रतिज्ञा जरुरी लेनी चाहिए, क्योंकि संकल्प ही सफलता की दिशा तय करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे योगेंद्र सिंह यादव का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भीष्म पितामह का उदाहरण देते हुए बताया कि दृढ़ प्रतिज्ञा इंसान को असंभव परिस्थितियों में भी अडिग बनाए रखती है। जैसे भीष्म पितामह ने अपनी प्रतिज्ञा से अपनी इंद्रियों को वश में रखा और मृत्यु को भी बांध लिया था। मैंने भी कारगिल युद्ध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.