बरेली, जुलाई 23 -- रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टीट्यूट में चल रहे 21वीं वाहिनी के 10दिवसीय एनसीसी कैंप का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कैडेट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रतिभागी कैडेटों ने गीत-संगीत एवं नृत्य आदि से सभी का मनमोहा। कैंप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बरेली कॉलेज की कैडेट शुभा रानी एवं कैडेट सुधीर को बेस्ट कैडेट चुना गया। इसके अलावा कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए अंडर ऑफिसर गौरी कुमारी, कैडेट मोहित कुमार, कैडेट प्रगति राज, कैडेट रिद्धि वर्मा, कैडेट हेमलता एवं कैडेट सुमित अहूजा आदि को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह ने कैडेटों को एकता एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कह...