कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। कुशीनगर में वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित बचत लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति होने पर जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उनके कुशल निर्देशन और नेतृत्व में जनपद के डाक अभिकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर लक्ष्य हासिल किया, जिसके चलते पूरे विभाग में उत्साह का माहौल है। डाक अभिकर्ता संघ के जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में अभिकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला बचत अधिकारी से मिला और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व इसी प्रकार मिलता रहेगा। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री संजय मारोदिया व वरिष्ठ अभिकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने भी पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्यों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.