उरई, मार्च 2 -- उरई। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग द्वारा किसानों के घर से भी गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर फिलहाल में जनपद में दो मोबाइल खरीद केंद्र खोले गए हैं। किसान फोन के माध्यम से संपर्क कर अपने गेहूं की बिक्री कर सकते हैं। खरीद बढ़ाने को विभाग हरसंभव कवायद में जुटा हुआ है। 17 मार्च को जनपद में गेहूं की खरीद की जानी है। इसको लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा 51 केंद्र फाइनल किए गए हैं। जिले में तमाम किसान ऐसे हैं जो सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय नगद बिक्री के चक्कर में व्यापारियों को अपना गेहूं बेचते हैं। कई व्यापारियों द्वारा किसानों को घर से खरीद की सहूलियत दी जाती कि वह किसानों के खेतों या घरों से ही गेहूं उठाकर अपने साथ ले जाते हैं इससे खरीद प्रभावित होती है और कई बार लक्ष्य पूरा नहीं हो पा। इसको देखते ...