सिमडेगा, मार्च 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमताई स्थित मॉडल समिति प्लस टू विद्यालय में नर्सरी से लेकर 7 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बताया गया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट वितरित किया गया। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। नर्सरी से मिष्टी टोपनो, इस्थार जोजो, अइटी जोजो, एलकेजी से अदिति टोपनो, पूजा कुमारी, गणेश सिंह, यूकेजी में रितिका कुमारी, कक्षा में एक में रितिका कुमारी, आंसू कुमारी, प्रिया समद,कक्षा दो में हरीश कुमार साहू, महिमा जोजो, आशिक महतो, कक्षा तीन में अंशिका जोजो, आनंद केरकेटा, संदीप समद, कक्षा चार में धीरज नायक, कक्षा पांच में सुष्मिता कुमारी,...