पिथौरागढ़, अप्रैल 28 -- बेरीनाग। महाविद्यालय में लक्ष्य निर्धारण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अति आवश्यक होता है। लक्ष्य निर्धारण किए बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता की कल्पना अधूरी है। साथ ही उन्होंने कांसस माइंड व सब-कांसस माइंड पर भी विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। यहां बीएड विभाग के प्राध्यापक मनोज कुमार, रश्मि पंत सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...