फतेहपुर, अगस्त 21 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत राजकीय इंटर कालेज आबूनगर में संचालित निःशुल्क कोचिंग में सीडीओ पवन कुमार मीना ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित एवं निरंतर तैयारी करने की सलाह दी। सीडीओ ने कहा कि पढ़ाए गए विषयों के नोट्स तैयार करने के साथ नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ना जरूरी है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की जानकारी रखने तथा महत्वपूर्ण तथ्यों के नोट्स बनाकर समय-समय पर उनका पुनरावलोकन करने को कहा। उन्होंने नियमित टेस्ट को तैयारी के आंकलन, समय प्रबंधन और कमजोरियों में सुधार के लिए उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन ज...