अररिया, मई 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के विवेकानंद सभागार में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 बच्चों को बैग, मेमोंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 2025-26 सत्र में 90% से 98% तक अंक प्राप्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। इससे पहले समारोह का उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वामी माहेश्वरानंद जी महाराज (सचिव रामकृष्ण मिशन, कटिहार ) उर्मिला रूंगटा (ट्रस्टी आर के रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट) गोपाल मंगोटिया, किरण देवी ,अनिल कुमार झा (एडीएम) एवं गौतम कुमार साह (उपाध्यक्ष नगर परिषद अररिया) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंचासीन अतिथियों ने बच्चों को उनके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करते रहने का संदेश दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों...