लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रधानाध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण: अली
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के उन्मुखीकरण के लिए आयोजित तीन दिवसीय सक्षम कार्यशाला के अंतिम बैच का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला के दो बैचों में जनपद के कुल 200 प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अगस्त 2026 से 09 सितम्बर 2026 तक संचालित किया गया। बीसलपुर डायट में प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त डायट प्रवक्ताओं ने मास्टर ट्रेनर के रूप में विभिन्न सत्रों का प्रभावी, रोचक एवं सहभागितापूर्ण ढंग से संचालन किया। प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यशाला के सत्रों की सराहना करते हुए मास्टर ट्रेनरों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विजय कुमार, अमित कुमार शर्मा, मेघा अग्रवाल, नीलेश नाथ, स्वद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.