बिहारशरीफ, मार्च 14 -- लक्ष्य को केंद्रित कर अच्छे से पढ़ाई कीजिए : सीएम पंचायत सरकार भवन बनने से एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधाएं शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बरबीघा के सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एस्ट्रो/रोबोटिक्स लैब, खगौल विज्ञान प्रयोगशाला व वर्चुअल रियलिटी लैब का उद्घाटन किया। लैब में उपस्थित बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़िए। वैज्ञानिक और शोध कार्यों में रुचि रखिए और इसमें ज्ञानवर्द्धन करते रहिए। आप सब अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। उपस्थित विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक कार्यों एवं नये-नये प्रयोग के माध्यम से की जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.