दरभंगा, मार्च 7 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में धान खरीद की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स/व्यापार मंडल धान खरीद में संलग्न हैं। अब तक कुल 6944 किसानों से 38,749.42 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। बैठक में बताया गया कि अधिप्राप्त धान के एवज में अब तक 6803 किसानों (लगभग 98 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने शेष किसानों का भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। समीक्षा के दौरान यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.