दरभंगा, फरवरी 1 -- लहेरियासराय। जिला सहकारिता विभाग की ओर से धान खरीद के तान माह बीत चुके हैं। विभाग ने जिले में 76 हजार 742 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था। इसमें से अब तक 29 हजार 825 मीट्रिक टन धान की ही खरीदारी की जा सकी है। जिले में कुल 198 पैक्स व पांच व्यापार मंडल इस बार धान की खरीदारी कर रहे हैं। इस कारण लक्ष्य के करीब 39 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हुई है। अभी तक 5328 किसानों ने धान बेचा है। इसमें से 5078 किसानों का भुगतान हो चुका है। जिले में सबसे कम 51 मीट्रिक टन हनुमाननगर प्रखंड में, 97 मीट्रिक टन किरतपुर में व 93 मीट्रिक टन सिंहवाड़ा में धान की खरीदारी हुई है। बहादुरपुर प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए पैक्स गए थे, पर नमी का बहाना बनाकर उनका धान खरीद नहीं किया गया। फलस्वरूप उन्हें सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.