हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार देने की गारंटी पूरी नहीं हो पा रही है। योजना के अंतर्गत सौ दिन के रोजगार की दी जाने वाली गारंटी के बीच योजना के क्रियान्वयन के लिए लाई गई नई तकनीक ही बाधा बन गई है। जिम्मेदारों की मानें तो योजना के संचालन के लिए शुरू किए गए पोर्टल की खामियां भारी पड़ रही हैं। जिम्मेदारों की मानें तो श्रमिकों की ई केवाईसी करने में दिक्कतें आ रही हैं। ई केवाईसी होने के बाद भी श्रमिक की कार्य की डिमांड लगाने पर पोर्टल ई केवाईसी न होना बताता है। फेस रिकग्नाइजेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं, वीबी जी राम जी में कार्यरत श्रमिकों की उपस्थिति लगाने के लिए फेस रिकग्नाइजेशन करने पर उनकी उपस्थिति भी नहीं लग रही है। तकनीकी खामियों के चलते ही 46 हजार श्रमिकों...