लक्ष्य के सापेक्ष 55 प्रतिशत पहुंची गेहूं खरीद
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में इस वर्ष गेहूं खरीद अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 55 प्रतिशत खरीद पूरी कर ली गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 2 लाख 75 हजार कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1 लाख 52 हजार कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में किसानों की सुविधा के लिए 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू करा दी गई है, जो 15 जून तक चलेगी। गेहूं खरीद के लिए कुल 75 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक 2929 किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि 7331 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्रों पर इन दिनों किसानों की भीड़ बढ़ गई है। कई केंद्रों पर किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लादकर अपनी बारी का इंतजार करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.