भदोही, मार्च 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने जिला उद्योग बंधु की बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरित करने को निर्देशित किए। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों व निवेशकों से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण अधिकारी कराएं। लंबित मामलों के निस्तारण को भी लेकर संबंधित अधिकारी गंभीर रहें। खाद्य विभाग, बिजली, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए कि व्यापारियों को शासन से संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग दया शंकर, अधिशासी अभियंता बिजली राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.