बेगुसराय, मई 10 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बरसात के समय होने वाले जलजमाव से निजात पाने के लिए सरकार ने जगह जगह सोखता निर्माण करवाने की योजना बनाई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोखता निर्माण पर जोड़ दिया गया है। सड़क पर बहने वाले गंदा पानी को रोकने के लिए सार्वजनिक जगहों पर या निजी दरवाजे पर सोखता बनाया जाना है। सोखता निर्माण का कार्य मनरेगा योजना से किए जाने का निर्देश दिया गया है।

सोखता निर्माण का लक्ष्य मनरेगा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 48 सोख्ता निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिनमें प्रत्येक पंचायत में 6 सोख्ता का निर्माण कार्य शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड में अबतक मात्र 37 सोखता का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 11 सोखता का निर्माण कार्य कराया ज...