मुंगेर, दिसम्बर 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच दिन तक चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में लक्ष्य के अनुरूप 1.73 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. फैजउद्दीन ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर तक चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में 0 से 5 आयु वर्ग के 1 लाख 73 हजार 759 बच्चों को पोलियो की खुराक गई। अभियान में आशा, आंगनबाड़ी सेविका तथा एएनएम की 670 अलग-अलग टीम बनायी गयी थी। डोर-टू-डोर 571 टीकाकरण टीम, 65 ट्रांजिट टीम के अलावा मानिटरिंग टीम की सक्रियता से लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण संभव हो सका। अभियान के दौरान पल्स पोलियो का 11643 भाइल का उपयोग किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.