धनबाद, मई 31 -- वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को वाणिज्य कर भवन के सभा कक्ष में वाणिज्य कर विभाग के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत कार्यालयों तथा जिला योजना पदाधिकारी धनबाद व बोकारो के कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने विभागवार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त राजस्व, लंबित व निष्पादित मामले सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा पूरी करने के बाद मंत्री ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत राजस्व संग्रह करें। उन्होंने कहा कि विभाग को वाहन, कंप्यूटर सहित जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी, उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा। पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर अधिकारी विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर वे अपनी मेहनत से और अधिक राजस्व संग्रह कर...