हरदोई, जून 19 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को प्रगति मे सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करे। राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जाये। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। लम्बित वादों के समयबद्व निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त ए‌वं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...