लक्ष्य केवल निपुण विद्यालय नहीं, प्रत्येक बच्चे को वास्तव में है निपुण बनाना : बीएसए
उरई, अगस्त 23 -- उरई। संवाददाता बीआरसी मड़ोरा में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे फेरे के चौथे दिन का जिला बीएसए विकास चौधरी ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में कुल 100 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे थे। बीएसए ने प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण में दी जा रही विषयवस्तु एवं उसके विद्यालय स्तर पर उपयोग के संबंध में जानकारी ली।
प्रशिक्षण की गतिविधियाँ प्रशिक्षण के चौथे दिवस संदर्भदाता रंजना प्रजापति ने कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों के आकलन एवं असेसमेंट संदर्शिका की समझ, आकलन के आधार पर बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं की पहचान तथा उपचारात्मक शिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गणित शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षणार्थी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.