भभुआ, अप्रैल 21 -- जिला उद्योग केंद्र ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की बैठक में अनुपस्थित बैंकों के जिला समन्वयक के प्रति असंतोष जताया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में मंगलवार को डीडीसी दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिममें उद्योग विभाग की पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक, पीएनबी के जिला अग्रणी प्रबंधक, ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के जिला समन्वयक अनुपस्थित रहे, जिस पर असंतोष व्यक्त किया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्...