गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मंगलवार को गोविंद हाईस्कूल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। मौके पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपना लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करना चाहिए। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता बिना परिश्रम के संभव नहीं है। खेल में प्रतिस्पर्धा एक स्वाभाविक और आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.