गौरीगंज, दिसम्बर 21 -- अमेठी। जिले में धान खरीद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष के तहत अब तक जिले में कुल 63,563 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 45.40 प्रतिशत है। इस दौरान 10,445 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचा है। किसानों को उनकी उपज के सापेक्ष अब तक 143.39 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा चुका है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए अब तक 18,497 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत किसानों को खरीद केंद्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.