जहानाबाद, अगस्त 17 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राशन कार्ड से संबंधित मामलों में डीएम द्वारा किए जा रहे प्रयास का असर दिखने लगा है। जिला लक्ष्य का एक सौ चार प्रतिशत राशन इंट्री कर सूबे में शीर्ष स्थान पर है।

राशन कार्ड आवेदनों की समीक्षा सोमवार को मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी के साथ संदिग्ध राशन कार्ड, राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की प्रविष्टि एवं ई के वाईसी सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव द्वारा जिले को राशन कार्ड से संबंधित कार्यों में तेजी बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों का ई केवाईसी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिले को प्राप्त राशन कार्ड से संबंधित 2,586 आवेदनों का लक्ष्य के विरुद्ध 2,875 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की स्मार्ट पीड...