समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर। लक्ष्य इंटर नेशनल स्कूल, काशीपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से लेकर पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। 100 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, सूई-धागा प्रतियोगिता, नीम्बू और चम्मच दौड़ तथा गेंद संतुलन दौड़ में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य पंकज कुमार झा ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल-कूद गतिविधि बच्चों के शारिरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। 100 मीटर की दौड़ में अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले विजेताओं में भव्या, साक्षी सिंह, सत्यम कुमार झा, पुनीत पंकज, सन्नी, दिव्यांक, श्रेया जोशी तथा अयान पाण्डेय रहे। द्वितीय स्थान पर जूली, स्नेहा, ओम शर्मा, हंस राज, गौरव कुमार, विराज सिंह, इशिता और कमलेश रहे। प्रज्ञा सिंह, साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.