मधेपुरा, फरवरी 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी हॉल में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत चौसा प्रखंड से संबंधित चयनित संकेतकों की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) निदेशक सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं आधारभूत संरचना से जुड़े निर्धारित मानकों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। विभागवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यों में तेजी लाएं और लंबित योजनाओं का त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने...