लक्ष्यवेध तीरंदाजी प्रतियोगिता में बच्चों ने साधा निशाना
मेरठ, मई 2 -- ट्रांसलम एकेडमी में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता लक्ष्यवेध 1.0 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद से ट्रांसलम एकेडमी, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस, कान्वेंट पब्लिक स्कूल, इनोवेशन पब्लिक स्कूल, बीआईटी ग्लोबल स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा सेंट थॉमस स्कूल खतौली से आए तीरंदाजों ने भाग लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य धीरज आर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करती हैं। यह भी पढ़ें- दौड़ में श्लोक सक्सेना और लंबी छलांग में वसु वार्ष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.