लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में आचार्यों को मिला सम्मान
रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर के वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव समारोह का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तमिलनाडु के श्रीधाम कांचीपुरम से पधारे प्रधान आचार्य श्रीवत्स भट्टर, मालू भट्टर, रंगराज भट्टर, श्रीनिवास, विजय राघवन सहित पूरी वेदपाठी मंडली को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही, मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से नादस्वरम वादकों, पालकी वाहकों और रसोईया दल के सदस्यों को संभावना सम्मान प्रदान कर श्रद्धाभाव से विदाई दी गई। इन सभी ने कल्याणोत्सव, नगर भ्रमण और धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी।विदाई यह भी पढ़ें- संतों का जीवन परमार्थ के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.