रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। श्री लक्ष्मीवेंकटेश्वर मंदिर में 19वां वार्षिक समारोह इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव मनाने को लेकर मंदिर संचालन समिति की बैठक हुई। राम अवतार नरसरिया ने बताया कि त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव 26 से 28 जून तक मनाया जाएगा। अनुष्ठान जानकीवल्ल्भ मंदिर श्रीधाम वृंदावन के पीठाधिश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य के सानिध्य में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के कांचीपुरम से आचार्य श्रीवत्स भट्टर के नेतृत्व में कई आचार्य महोत्सव के सारे वैदिक अनुष्ठानादि कार्य पूर्ण कराएंगे। बैठक में अनूप अग्रवाल, ओमप्रकाश केजरीवाल, रमेश धरनीधरका, घनश्याम दास शर्मा, अनीश अग्रवाल, विनय धरनीधरका, संतोष मोदी, कन्हैयालाल लोहिया, उदय राठौर, आनंद प्रकाश अग्रवाल, राजेश सुलतानिया, शशिभूषण सिंह आ...