लक्ष्मी योजना में गलत जानकारी देने वालों को लौटानी होगी राशि
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं की जानकारी अगर किसी स्तर पर गलत निकली तो तत्काल प्रभाव से इसका लाभ मिलना उन्हें बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें उस समय तक मिली पूरी राशि सरकार को वापस लौटानी होगी। इसे लेकर दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बीते एक अगस्त को यह योजना शुरु की गई है। इस योजना में अभी तक लगभग 8 लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से लोगों को यह जानकारी दी गई है कि आवेदन करने वाले अपनी सही जानकारी फॉर्म में दें। अगर उनके द्वारा दी गई जानकारी गलत निकली तो उनके खिलाफ प्रशासनिक या कानूनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.