लक्ष्मी योजना में आवेदन पर मंजूरी एवं सुनवाई करेगी समिति
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सरकार द्वारा शुरु की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदनों की मंजूरी को लेकर प्रत्येक जिले में एक समिति का गठन किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई इस समिति में अध्यक्ष डीएम होंगे जबकि सदस्य विधायक, निगम पार्षद एवं नागरिक समाज के सदस्य को रखा गया है। वहीं समिति में सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी होंगे। यह समिति न केवल आवेदनों का सत्यापन कर उसे मंजूरी देगी बल्कि नामंजूर किए गए आवेदनों पर शिकायत सुनने का अधिकार भी इनके पास होगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: लक्ष्मी योजना के लिए एमपी-एमएलए की मंजूरी क्यों : कोर्टसमिति का गठन जानकारी के अनुसार अगस्त माह की शुरुआत में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया है। इसमें पोर्टल के माध्यम से आवदेन लिए जा रहे हैं। इस योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.