नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली पर सभी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में आएं। इसके लिए वो बेस्ट मुहूर्त में पूजा करना चाहते हैं। यहां हम आपको बताएंगे उन मुहूर्तों का खेल जो लक्ष्मी जी की पूजा के लिए खास माने जाते हैं। दरअसल स्थिर लग्न दिवाली की पूजा के लिए खास माना जाता है। आपको बता दें कि तीन राशियों को वृषभ, सिंह और कुंभ लग्न को स्थिर राशि कहा जाता है। इसलिए इन राशियों में जो मुहूर्त होता है, उसे स्थिर लग्न कहते हैं। स्थिर का अर्थ है अपनी जगह पर बने रहना और जल्दी बदलाव न होना। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, स्थिर लग्न में पूजा करने से घर और कारोबार में धन-संपत्ति, सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है। इसी वजह से दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न को विशेष महत्व दिया जाता है।तीन स्थिर लग्न में पूजा का मुहूर्त कुंभ लग्न: दोपहर 1:22 से 2:5...