अल्मोड़ा, जून 29 -- अल्मोड़ा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी जोशी ने ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है और वह नेशनल के लिए भी चुनी गई हैं। लक्ष्मी हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले 3 सालों से कोच वंदना भंडारी से प्रशिक्षण ले रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या समेत अन्य ने लक्ष्मी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...