बोकारो, फरवरी 28 -- शुक्रवार को चास के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मारवाड़ी पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओ में काफी उत्साह देखा गया। शाम को विधि विधान के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। जिसके बाद भजन कीर्तन का दौर चला। इस दौरान अंबिका नृत्य नाटिका की ओर से कई आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान जब फुलो की होली खेली गई, तो पूरा मंदिर परिसर श्रीश्याम के नारो से गुंजायमान हो गया। शाम करीब 8 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मंडली ने श्रीश्याम के गीतो से किया। जिसके बाद पुरुलिया से पहुंची कलाकार रोशनी शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। खाटू वाला श्याम है, तूम कितने अच्छे हो, मेरे श्याम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.