आगरा, मार्च 9 -- लक्ष्मीनारायण कुशवाह समाज सेवा समिति ने ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों के बीच धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। कुशवाह समाज का हर खासो-आम उत्साहित था। यात्रा की शुरुआत विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह, सपा एत्मादपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखा कर किया। अध्यक्ष अजित कुशवाह ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर 470 वर्ष पुराना है। पूर्वजों के समय से निरंतर ये शोभायात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल दो घोड़े, बैंड और बग्घी पर सवार सजे-धजे गणेश, श्रीराम चंद्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, महादेव और राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का डोला रहा। महामंत्री केदारनाथ कुशवाह ने बताया कि ताजगंज हरजुपुरा स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.