अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। संत त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी के सान्निध्य में राजघाट में 20 से 28 मार्च तक होने वाले लक्ष्मी नारायण यज्ञ व हनुमत श्रीराम यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। जीयर स्वामी ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर यह बहुत अच्छा आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या राम प्रभु का जन्म स्थान है। यहां प्रवेश मात्र से ही कई जन्मों का पाप नष्ट हो जाता है। भगवान राम का दर्शन करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। इस तरह के यज्ञ में हिस्सा लेने से श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है तथा जीवन की परेशानियों का अंत होता है। कितना भी जीवन में कष्ट हो प्रभु का स्मरण करते ही समस्याओं का समाधान हो जाता है। जीयर स्वामी के मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि महायज्ञ में भारत के कोने-कोने से साधु संत हिस्सा लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.