छपरा, जून 1 -- पूर्वमंत्री व विधायक जितेंद्र राय ने किया जागरण का उद्घाटन 13 - मढ़ौरा के शिल्हौरी में देवी जागरण का उद्घाटन करते पूर्वमंत्री जितेंद्र कुमार राय , गायिका पुष्पा कुमारी सहित अन्य लोग मढ़ौरा। एक संवाददाता शिल्हौरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन रविवार की रात भव्य देवी जागरण और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहे यज्ञ स्थल पर समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

पूर्णाहुति और जागरण का आयोजन पूर्णाहुति के बाद आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दीप जला कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक...