लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आहुतियों को देने का क्रम शुरू
अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। राजघाट अयोध्या में बक्सर के प्रसिद्ध संत जीयर स्वामी के सानिध्य में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में रविवार को दर्जनों आचार्यों के निर्देशन में यज्ञकुंड में आहुतियों को डालने का क्रम शुरू हो गया। इसके पहले अरणि मंथन के जरिए 1251 यज्ञकुंडो में अग्नि प्रज्वलित की गयी। बताया गया कि इस महायज्ञ में पांच हजार से अधिक यजमान शामिल हैं। एक-एक यज्ञकुंड में चार-चार यजमान हवन कर रहे हैं। इस महायज्ञ को लेकर पूर्वांचल समेत बिहार व झारखंड से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने यज्ञकुंड की परिक्रमा कर पुण्यार्जन किया। राजघाट से आगे मांझा जमथरा क्षेत्र में आयोजित इस महायज्ञ को लेकर हरिश्चंद्र तटबंध पर जाम जैसी स्थिति बनी है। विशालकाय पंडाल और विस्तृत क्षेत्रफल में फैले यज्ञस्थल के बावजूद भीड़ बेकाबू है। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.