आरा, फरवरी 18 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गजियापुर गांव में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर बुधवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। सुबह यज्ञ स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल यात्रा की शुरुआत हुई। श्रद्धालु लाल और पीले परिधान में सुसज्जित होकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु भगवा वस्त्र में जयकारा लगाते चल रहे थे। "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जल यात्रा लगभग सात किलोमीटर की पैदल यात्रा करती हुई गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ यज्ञ स्थल से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.