लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मौके पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गोपालगंज, मई 18 -- कुचायकोट। मतेया खास गांव में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- महुअल महाल में आठ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में निकाली कलशयात्रायात्रा का आयोजन कलश यात्रा में 11 हजार से अधिक महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीत, वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। आचार्यों और विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा को रवाना किया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर निर्धारित मार्ग से गुजरीं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मठिया हाता, कर्णपुरा, राजापुर मठिया और मतेया नाथू गांव होते हुए मंदिर तालाब तक पहुंची। यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.