अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। राजघाट में बक्सर के संत जीयर स्वामी के सान्निध्य में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठवें दिन वैदिक मंत्रोचार के बीच 5000 यजमानो ने विश्व कल्याण हेतु एक साथ आहुति दिया। श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है। एक बार परिक्रमा कर लेने से कई जन्मों का पाप नष्ट हो जाते है। कार्यक्रम में जीयर स्वामी के अलावा अयोध्या नाथ स्वामी, बैकुंठ नाथ स्वामी व मुक्तिनाथ स्वामी अन्य अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 28 मार्च को पूर्णाहुति होगी। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...