बोकारो, जनवरी 9 -- जरीडीह प्रखंड के तांतरी पंचायत चौक में स्थापित श्री श्री लक्ष्मी नारायण हरि मंदिर का गुरुवार को 14 वां स्थापना दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया। जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना में शामिल हुए। पुरोहित कृष्ण मुरारी पांडेय व उनके सहयोगी बलराम पांडेय ने मुख्य यजमान निर्मल मिश्रा सपत्नीक के हांथों सभी पूजन यथा अधिवास ,वेदी पूजन ,हवन,आरती,कुंवारी कन्याओं का चरण पूजन करने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक चले भक्ति जागरण में आये कलाकारों ने एक से एक भजनों को सुनाकर वाह वाही लूटी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, मुखिया गिरिन्द मिश्रा, पंसस माधुरी मिश्रा ,उप मुखिया नमित मिश्रा ,बिमल मिश्रा ,राजेश ,देवकुमार ,तहलकांत , आरबी मिश्रा ,जयदीप,बैजनाथ,जयंत मिश्रा,जालिम सिंह, गौरी सिंह व दर्जनों लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.