भागलपुर, अप्रैल 6 -- जगदीशपुर में होने वाले श्री-श्री 1008 लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ को लेकर रविवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आनारसी तांती ने की। जिसमें महायज्ञ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महायज्ञ का आयोजन 18 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। जिसमें महायज्ञ की शुरुआत 18 अप्रैल की सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान केशवाचार्य जी महाराज एवं कथावाचक युवराज स्वामी जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.